कृपया ध्यान दें-अगर आपको जो भी पोस्ट या लेख पसन्द आये उसे ज्यादा से ज्यादा लोगो दोस्तो जानने वाले तथा अन्य हिन्दी प्रेमियों तक पहुचाने के लिए शेयर करें हिन्दी की रक्षा में आप भी योगदान दें। कृपया हमारे फेसबुक पेज पर जाकर लाइक देकर हमारा और हम सभी की हिन्दी का आत्मबल बढानें की कृपा करे।...........................................

कृपया हमारी नई पोस्ट,विडिओ और अन्य जानकरी व अपडेट के लिए विजिट करें
हमारी वेबसाइट वेबसाइट और हमारे यूट्यूब चैनल

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

क्या आप जानते हैं? भाग -2


चंदबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना होने का गौरव प्राप्त है।

दुनिया में चीनी का वार्षिक उत्पादन १३.४ करोड़ टन होता है जब कि नमक का २१ करोड़ टन, यानी चीनी से डेढ़ गुना ज़्यादा।

मधुमक्खी के एक छत्ते में २०,००० से ८०,००० तक मधुमक्खियाँ हो सकती हैं। 

कर्नाटक के हरिहर नगर स्थित हरिहरेश्वर मंदिर की प्रतिमा आधी विष्णु और आधी शिव के रूप में हैं। 

मधुमक्खी के कान नहीं होते। इसकी कमी को उसके शक्तिशाली एंटिना स्पर्श से पूरा करते है।

 गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो पालतू न होने पर भी मनुष्य के आसपास ही रहना पसंद करता है।

राजस्थान में सुंधा माता नामक एक ऐसा पर्वत है जहाँ खंडित मूर्तियों को रखना पवित्र माना जाता है।

याहू डॉट कॉम का नाम पहले "जेरीज गॉइड टू वर्ल्ड वाइड वेब"  था अप्रैल १९९४ में इसे बदल कर याहू डॉट कॉम कर दिया गया।

आलू का सर्वप्रथम साहित्यिक उल्लेख लगभग २००० वर्ष पूर्व महर्षि वात्स्यायन विरचित कामसूत्र के चतुर्थ अधिकरण के प्रथम अध्याय के २९वें सूत्र में मूली-पालकी के साथ हुआ है।

 गुड़हल की दो सौ से अधिक प्रजातियाँ होती है और इसका उपयोग केश-तेल से लेकर चाय तक अनेकों वस्तुओं में होता है।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि ५०० रसोइए और ३०० सहयोगी रोज़ काम करते हैं।

मध्य प्रदेश के साँवेर गाँव में स्थित हनुमान जी का मंदिर उलटे हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें स्थापित मूर्ति का सिर नीचे और पैर ऊपर हैं।

टाटा नैनो विश्व की सबसे सस्ती कार है इसका दाम १ लाख भारतीय रुपये है। 

 चंद्रयान चंद्रमा की ओर भेजा जाने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान है

· बिच्छू की लगभग २००० जातियाँ होती हैं जो न्यूजीलैंड व अंटार्कटिक छोड़कर विश्व के सभी भागो में पाई जाती हैं।

· प्राचीन रोमन कैलेंडर में जनवरी और फरवरी के महीने नहीं होते थे। अतः उनका नव वर्ष ३ मार्च को मनाया जाता था।

भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें दस लाख से भी अधिक लोग काम करते हैं।

 भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर विश्व के किसी भी अन्य देश में नहीं हैं।

वसंत पंचमी के दिन पूजी जाने वाली देवी सरस्वती को विद्या और ललित कलाओं की देवी माना जाता है।

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवाँ और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरा सबसे बड़ा देश है।
-
  विश्व के इतिहास में २१ मार्च २००८ एक ऐसा दिन था जब हिंदुओं की होली, ईसाइयों का गुड फ्राइडे, मुसलमानों का ईद-ए-मीलाद, पारसियों का नौरोज़ और यहूदियों का पर्व प्यूरिम एक ही दिन मनाए गए।

नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले ६००० वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।

टाइटैनिक फिल्म बनाने में जितना खर्च आया वह 1९३३ में अटलांटिक महासागर में डूबे जहाज़ टाइटैनिक के मूल्य से भी अधिक था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें