कृपया ध्यान दें-अगर आपको जो भी पोस्ट या लेख पसन्द आये उसे ज्यादा से ज्यादा लोगो दोस्तो जानने वाले तथा अन्य हिन्दी प्रेमियों तक पहुचाने के लिए शेयर करें हिन्दी की रक्षा में आप भी योगदान दें। कृपया हमारे फेसबुक पेज पर जाकर लाइक देकर हमारा और हम सभी की हिन्दी का आत्मबल बढानें की कृपा करे।...........................................

कृपया हमारी नई पोस्ट,विडिओ और अन्य जानकरी व अपडेट के लिए विजिट करें
हमारी वेबसाइट वेबसाइट और हमारे यूट्यूब चैनल

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

कॉम्प्यूटर सामान्य ज्ञान (Computer GK) भाग-2


● ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) में माउस पैड की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसमें कोई घूमने वाला भाग नहीं होता।
 
● Hyper Text एक डाक्यूमेंट है जो उस वेब पेज को दूसरे डाक्यूमेंट के साथ जोड़ता है।
 
● Blog शब्द Weblog से बना है। Blog किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित वेब साइट है जहां वह अपने विचारअनुभव या जानकारी रख सकता है। इस वेब साइट को पढ़ने वाले अन्य व्यक्ति भी इस विषय पर अपनी टिप्पणी दे सकते हैं।
 
● Beta Release किसी साफ्टवेयर या तकनीक की उपयोगिता को परखने के लिए निर्माण के दौरान उसे बाजार में जारी करने को कहा जाता है।
 
● पॉप अप (Pop-up) वेब ब्राउजिंग के दौरान स्वयं खुलने वाला विज्ञापन का विण्डो है।
 
● की-बोर्ड की संरचना के निर्माण का श्रेय क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स (Christopher Latham Sholes) को जाता है।
 
● डिजिटल काम्पैक्ट डिस्क (DCD) का आविष्कार 1965 में जेम्स रसेल (James Russell) ने किया।
 
● बॉब नोयी (Bob Noyee) तथा गार्डन मूरे (Gordon Moore) ने सम्मिलित रूप से इंटेल (Intel) नामक कम्पनी की स्थापना की।
 
● मोटरोला (Motorola) के डॉमार्टिन कूपन (Dr. Martin Cooper) ने मोबाइल फोन का आविष्कार किया।
 
● जीएसएम (GSM-Global System For Mobile Communication) मोबाइल फोन के लिए प्रयुक्त एक लोकप्रिय मानक है।
 
● सीडीएमए (CDMA-Code Division Multiple Access) मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने की व्यवस्था है।
 
● कलकुलेटर तथा कम्प्यूटर में अंतर यह है कि कम्प्यूटर को एक साथ कई निर्देश या निर्देशों का समूह दिया जा सकता है तथा यह एक साथ कई कार्य कर सकता है। इसके विपरीत कलकुलेटर को एक साथ एक ही निर्देश दिया जा सकता है।
 
● प्रथम व्यावसायिक इंटीग्रेटेड चिप का निर्माण फेयर चाइल्ड सेमीकण्डक्टर कॉरपोरेशन (Fair Child Semiconductor Corporation) ने 1961 में किया।
 
● मॉनीटर का आकार मॉनीटर के विकर्ण (Diagonal) की लम्बाई में मापा जाता है।
 
● फ्लापी डिस्क का आविष्कार IBM के वैज्ञानिक एलान शुगार्ट (Alan Shugart) ने 1971 में किया।
 
● मानव मस्तिष्क और कम्प्यूटर में सबसे बड़ा अंतर यह है कि कम्प्यूटर की स्वयं की सोचने की क्षमता नहीं होती।
 
● होम थियेटर एक पर्सनल कम्प्यूटर है जिसका प्रयोग मनोरंजन के लिए किया जाता है। इसमें वीडियो प्लेयरआडियो/वीडियो रिकार्डरटेलीविजन गेम्सइंटरनेट जैसी अनेक सुविधाएं रहती हैं।
 
● कम्प्यूटर प्लेटफार्म का तात्पर्य कम्प्यूटर में प्रयुक्त आपरेटिंग सिस्टम से है जो अन्य प्रोग्रामों के क्रियान्वयन के लिए आधार तैयार करता है। एक प्लेटफार्म में चलने वाले प्रोग्राम सामान्यतदूसरे प्लेटफार्म में नहीं चलते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें