Data Type(डेटा टाइप):-
जब हम नयी टेबल बनाते है तो फील्डस और उसका डाटा टाइप define करना पडता है। फील्डस entity के अनुसार define करते है। डेटा टाइप से फील्डस का टाइप बताते है। कि किस तरह का डाटा इसमे रखा जायेगा। access मे डाटा टाइप कई प्रकार के होते है।
(1) Text(टेक्स्ट ):- इससे फील्डस में डाटा टेक्स्ट के रूप में स्टोर किया जाता है।
(2) Number(नम्बर ):- केवल इस तरह की फील्ड में डेटा नम्बर मे स्टोर किया जाता है।
(3) Date(डेट):- इस तरह की फील्ड में डाटा डेट टाइप में रखा जाता है।
(4) Memo(मेमो ):- इस तरह की फील्ड में डेटा बहुत ज्यादा टेक्स्ट के रूप में रख सकते है।
(5) Auto Number(आटो नम्बर):- इससे फील्ड की Numbring स्वयं होती रहती है।
(6) yes/ No (एस/नो ):- इसमें डेटा boolean form मेंa store होता है।
(7) OLE Object(ओ एल ई आब्जेक्ट ):-इसमें डेटा object के रूप में स्टोर किया जाता है। इसमें photo भी स्टोर कर सकते है।
(8) Hyper link (हाइपर लिंक):- इस तरह की फील्ड में किसी दूसरी फाइल वेब साइट से लिंक स्थापित कर सकते है। और जब इस पर click करेगें तो सम्बन्धित document खुल जायेगा।
To Create Table(टेबल को बनाना ):- जब हम data base window के left pane में मौजूद टेबल object को सेलेक्ट करते है तो विन्डो के Right pane में टेबल बनाने के तीन option दिखायी देते है।
(1) Create Table In Design View :- जब हम इस आपशन पर डबल क्लिक करते है। तो टेबल विन्डो खुलती है। जिसमें हम टेबल का structure define करते है जो इस प्रकार है।
जिसमें फील्ड का नाम और डाटा टाइप डिफाइन करते है और नीचे फील्ड की properties दिखायी देती है। field size, default value, format, caption, validation rule, validation text & Required दिखायी देती है। जिनको हम अपनी जरूरत के अनुसार customize कर लेते है। टेबल का structure difine करने के बाद जब हम विन्डो को बन्द करते है। तो यह टेबल का नाम और primary key define
करने को पूछता है। यह आपशन सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
(2) Create Table By Using Wizard इस आपशन पर डबल क्लिक करने पर टेबल wizard
विन्डो खुलती है। जहाॅ से हम पहले से टेबल के बने बनाये फार्मैट को चुनते है। इसकी विन्डो इस प्रकार दिखती है।
(3) Create Table By Entering Data :-
इस आपशन पर डबल क्लिक करने से field value देनी पडती है। जैसा कि Excel
में होता है। इस आपशन का प्रयोग नाम मात्र का होता है। इसकी विन्डो इस प्रकार दिखती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें